Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून: चौकीदार ने खुद को बताया वन दरोगा, महिला आरक्षी को झांसे में रख किया दुष्कर्म

देहरादून: चौकीदार ने खुद को बताया वन दरोगा, महिला आरक्षी को झांसे में रख किया दुष्कर्म

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने उपनल के माध्यम से वन विभाग में चौकीदारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवक युवक खुद को वन दरोगा बताता था। इसने महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंधन बनाए।

जानकारी के अनुसार वन विभाग में बतौर आरक्षी तैनात महिला ने शिकायत की है। महिला के मुताबिक उसकी पहचान ललित बिष्ट उर्फ शुभम निवासी श्यामपुर राणा चौक प्रेमनगर से हुई थी। शुभम ने पीड़िता को बताया कि वह वन विभाग में दरोगा है। दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद एक-दूसरे से शादी का वादा किया। पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को बता दिया। दोनों की 15 अप्रैल 2023 में सगाई भी हो गई। इसके बाद आरोपी अक्सर पीड़िता के घर आता रहा। इस दौरान उसने महिला आरक्षी से कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि आरोपी शुभम ने उसके साइन किए हुए चेक चोरी कर बैंक से डेढ़ लाख रुपए भी निकाल लिए थे।

महिला आरक्षी ने जब शादी के लिए कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। महिला आरक्षी ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी शुभम तो वन विभाग में संविदा के माध्यम से चौकीदार की नौकरी कर रहा है। महिला कांस्टेबल द्वारा जब इस बारे में आरोपी शुभम से बातचीत करनी चाहिए तो आरोपी शुभम ने महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगा।

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि आरोपी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी ललित बिष्ट उर्फ शुभम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर शुभम को जेल भेज दिया गया है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply