Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : शादी समारोह से लौट रहे युवक की खाई में गिरने से मौत

देहरादून : शादी समारोह से लौट रहे युवक की खाई में गिरने से मौत

विकासनगर। शादी समारोह से लौट रहे युवक का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर तत्काल साहिया पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि बीते देर रात्रि को थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली कि साहिया के पास शादी समारोह से लौट रहे गाड़ी से एक लड़का शौच के लिए उतरा था। जिसका अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर तत्काल साहिया पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं मृतक की शिनाख्त देव चौहान (22) पुत्र अनिल चौहान निवासी सीना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश रूप में हुई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply