Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / संबित पात्रा को कोर्ट का झटका : केजरीवाल का कथित फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर केस दर्ज

संबित पात्रा को कोर्ट का झटका : केजरीवाल का कथित फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर केस दर्ज

नई दिल्ली। आज मंगलवार को यहां अदालत ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
इसी साल जनवरी माह में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें पार्टी ने संबित पात्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। 

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। वीडियो में वह इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे। इस पर आप ने इस वीडियो को गलत बताया था। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply