Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / देवप्रयाग हादसा: लापता हुए एक ही परिवार पांचों लोगों की मौत, शव बरामद..

देवप्रयाग हादसा: लापता हुए एक ही परिवार पांचों लोगों की मौत, शव बरामद..

देवप्रयाग में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में अलकनंदा नदी में लापता हुए पांचों लोगों के शव एसडीआरफ की टीम ने बरामद कर लिए हैं। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

बता दें शनिवार सुबह एक थार कार अनियंत्रित होकर मूल्या गांव के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में एक ही परिवार के छह सदस्य सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में लापता हुए पांचों लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में सुरक्षित बची महिला अस्पताल में भर्ती है। एसडीआरएफ की टीम ने मृतकों की पुष्टि कर दी है।

मृतकों का विवरण

  • सुनील गुसाईं निवासी फरीदाबाद
  • मीनू पत्नी सुनील निवासी फरीदाबाद
  • सुजल पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
  • नुक्कू पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
  • आदित्य पुत्र मदन निवासी फरीदाबाद

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …