Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में मानसून को लेकर सामने आया मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, जानिए

उत्तराखंड में मानसून को लेकर सामने आया मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, जानिए

देहरादून। उत्तराखंड का मौसम 12 मई 2025: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और बर्फबारी के चलते मॉनसून जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी जनपदों में भी बारिश हो रही है लेकिन गर्मी बरकार है। बारिश होने से तापमान पर थोड़ा असर पड़ता है लेकिन तेज धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 27 मई तक मानसून केरल के रास्ते देश में प्रदेश करने का अनुमान है। जिसके बाद उत्तराखंड तक का सफर मानसून करीब 20 दिन के आसपास करता है। जिसके अनुसार, इस वर्ष प्रदेश में मानसून 15 से 20 जून के आसपास पहुंच सकता है। जबकि, सामान्य समय भी 20 जून के आसपास ही माना जाता है। इस बार मानसून सीजन में उत्तराखंड में सामान्य से 10 से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा रहने का भी अनुमान है।

वहीं, इस बार एक मार्च से अब तक ग्रीष्मकाल में सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। जबकि, एक मई के बाद से अब तक 94 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में प्री-मानसून शावर तेज हो सकती हैं। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार और तेज हवा चलने का दौर जारी है। दून में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 15 से 20 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा।

उत्तराखंड में बदलते मौसम की मिजाज से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की आस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मौसम में आए बदलाव से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है जिस से तापमान में गिरावट आई है। केदारपुर में रात को तापमान शून्य से नीचे चला जा रहा है, जबकि दोपहर के समय अधिकतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …