Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या

उत्तराखंड में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में बहुत बड़ी वारदात हुई है। यहां हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। एक युवक और एक युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।

हल्द्वानी में युवक-युवती की हत्या:- युवक और युवती के शव हल्द्वानी मंडी परिसर के अंदर मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और कोतवाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल दोनों की शिनाख्त में भी पुलिस जुटी है।

बुरी तरह कुचले गए हैं शव:- युवक और युवती के शव जिसने भी देखे उनका दिल दहल गया। हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से उनके सिर कुचल दिए थे। सिर इस कदर कुचले हुए हैं, कि चेहरे देखकर उनकी पहचान करना बड़ा ही मुश्किल काम है।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह श्रमिक मंडी इलाके में काम करने पहुंचे थे। उन्होंने ही सबसे पहले दोनों के शव देखे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने पूरे परिसर की बेरीकेडिंग कर दी है, ताकि कोई भी सबूत से छेड़छाड़ नहीं कर सके।

पुलिस के अनुसार इतनी हो सकती है दोनों की उम्र:- पुलिस के अनुसार युवती की उम्र प्रारंभिक तौर पर करीब 21-22 साल लग रही है। युवक 25 साल का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार युवक की जेब से अल्मोड़ा जिले की एक आईडी मिली है। इस आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती के शव से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जो शिनाख्त में मददगार साबित हो सके।

कल देहरादून में हुआ था हत्याकांड:- गौरतलब है कि कल गुरुवार को ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तिब्बती बाजार में रिटायर्ड कर्नल के बेटे जो गैस एजेंसी संचालक था की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब हल्द्वानी में युवक-युवती के डबल मर्डर की मिस्ट्री सुलझाना नैनीताल पुलिस के लिए चुनौती है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …