Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज शुक्रवार को भी नौ जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड : आज शुक्रवार को भी नौ जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून। प्रदेश के नौ जिलों में कुछ स्थानों पर आज शुक्रवार को भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बौछार के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है। 
इस पर संबंधित जिलों के लिए एडवाइजरी जारी कर प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा उपाय करने को कहा है। अधिक ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।मौसम विभाग ने तेज बारिश से भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा जताया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply