Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जल्द मिलेगी पदोन्नति

जल्द मिलेगी पदोन्नति

देहरादून। प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल निदेशक माध्यमिक शिक्षा आर के कुंवर एवं संयुक्त निदेशक भूपेंद्र सिंह नेगी से मिला। परिषद द्वारा कार्यरत अर्हता प्राप्त प्रभारी प्रधानाचार्य को डाउनग्रेड पदोन्नति का अनुमोदन शीघ्र प्रदान करने की मांग की गई। निदेशक ने अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊं मं मंडल को शीघ्र डाउनग्रेड पद पर पदोन्नति करने के लिए निर्देशित किया। निदेशक ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों में राजकीय की भांति आउटसोर्सिंग के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने को मंडलीय पर निदेशकों एवं मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इस मौके पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सुयाल, प्रदेश महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक, देहरादून के जिला मंत्री अवतार सिंह चावला आदि उपस्थित रहे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply