Friday , April 3 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक राजा नरेन्द्र सिंह को दी श्रद्धांजलि…

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक राजा नरेन्द्र सिंह को दी श्रद्धांजलि…

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के आवास पहुंचकर उनके पिता पूर्व विधायक राजा नरेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन सहित परिजनों को सांत्वना देते हुये ढांढस बंधाया।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की कामना करते हुये परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि विगत सोमवार को राजा नरेन्द्र सिंह का निधन हो गया था। बता दें कि खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के पिता पूर्व विधायक राजा नरेंद्र सिंह का 22 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply