देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक मे 17 प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। उत्तराखंड में आबकारी नीति को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक के मुख्य फैसले:-
- राज्य के आंदोलन के इतिहास को कक्षा 6 से 8 में पढ़ने के लिए “हमारी विरासत और विभूतियां” नामक पाठ्य पुस्तक लागू होंगे।
- कक्षा 10 के बाद 3 वर्षीय डिप्लोमा को 12 वीं के समक्ष माना जाएगा।
- गन्ना का न्यूनतम मूल्य घोषित। अगेती प्रजाति 375 प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति 365 प्रति क्विंटल।
- कारागार विभाग के सेवानियमामावली को हरी झंडी।
- कार्मिक विभाग के कर्मचारियो को प्रोन्नति में शिथिलीकरण हो हरी झंडी।
- राज्य संपत्ति के समूह ख और ग़ की नियमवाली को हरी झंडी।
- Cm एकल महिला स्वरोजगार योजना में 2 लाख देने की योजना को हरी झंडी।
- UPS पेंशन स्कीम को कैबिनेट ने दी हरी झंडी।
- स्टांप एवं निबंधन विभाग में 29 नए पद का सृजन।
- गृह विभाग के सेवानियमामावली को हरी झंडी।
- ट्राउट पालन को बढ़ावा हेतु मत्स्य पालकों के लिए नई योजना को हरी झंडी।
- उधमसिंह नगर के पराग फार्म के 1354 एकड़ जमीन सिडकुल को दी जाएगी।
- आबकारी नीति को कैबिनेट ने दी हरी झंडी।