Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

  • कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसी सांसदों ने किया प्रदर्शन
  • किसानों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
  • उत्तराखंड के किसानों ने दिल्ली किया कूच

नई दिल्ली/ देहरादून। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर आज गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कांग्रेसी सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा जरूर हुई। इस चर्चा में केंद्र सरकार के बयान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत न होने पर जमकर हंगामा से किसी की जान नहीं गई। राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आज गुरुवार से रोज जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के लिए रोज सिंघु बॉर्डर से 200 किसान जंतर-मंतर जाएंगे। जंतर-मंतर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आए हैं। राहुल कुछ कांग्रेस सांसदों के साथ संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड से भी कई किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। रुड़की और हरिद्वार के स्थानीय किसानों ने गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली कूच किया। इससे पहले किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक वे भी घर वापसी नहीं करेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply