Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / नासिक से मुंबई तक आज 180 किमी लंबी रैली निकालेंगे किसान!

नासिक से मुंबई तक आज 180 किमी लंबी रैली निकालेंगे किसान!

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के 21 जिलों के लाखों किसान शनिवार को नासिक में इकट्‌ठा हुए थे। इसके बाद वे 180 किमी. का मार्च निकालकर मुंबई पहुंचेंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में अब महाराष्ट्र के किसान भी शामिल हो गए हैं। राज्य के 21 जिलों के किसान नासिक से मुंबई यानी 180 किलोमीटर तक रैली निकाल रहे हैं। मुंबई पहुंचने पर ये एक सभा करेंगे और इसमें एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हो सकते हैं। पवार की पार्टी राज्य में सरकार चला रहे गठबंधन का हिस्सा है।
दिल्ली बॉर्डर पर 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली से पहले नासिक में शनिवार को हजारों किसान इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने रैली की शुरुआत की। न्यूज एजेंसी पर जारी वीडियो में किसानों का हुजूम नजर आ रहा है। किसानों के हाथ में झंडे और बैनर भी दिखाई दे रहे हैं। ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले निकाला जा रहा यह मार्च कुछ घंटों में मुंबई पहुंच जाएगा। कड़कड़ाती सर्दी में दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बारे में बात करते हुए पवार ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर वे किसानों की समस्या सुलझाने में कामयाब नहीं हुए, तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार को किसानों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।
नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली बॉर्डर पर 26 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले। लेकिन, सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। मोदी सरकार और किसानों के बीच इस मुद्दे पर 12 बार मीटिंग भी हो चुकी है। फिर भी कोई हल नहीं निकल सका। हालांकि सरकार ने कानून को डेढ़ साल के लिए रद्द करने का प्रस्ताव किसानों को दिया था। लेकिन, किसान संगठनों का कहना है कि कानून पूरी तरह से वापस लिया जाए।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply