Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / पहले आम भारतीय को मिलेगी ईसाई संत की उपाधि

पहले आम भारतीय को मिलेगी ईसाई संत की उपाधि

अठाहरवीं शताब्दी में ईसाई धर्म अपनाने वाले हिंदू देवसहायम पिल्लई, संत की उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय आम आदमी होंगे। गिरजाघर के अधिकारियों ने बुधवार को यहां कहा कि पोप फ्रांसिस 15 मई, 2022 को वेटिकन में सेंट पीटर्स बेसिलिका में संत उपाधि की घोषणा के दौरान, छह अन्य संतों के साथ देवसहायम पिल्लई को संत घोषित करेंगे।

वेटिकन में कांग्रीगेशन फार द काजेज आफ सेंट्स ने मंगलवार को यह घोषणा की। गिरजाघर ने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के साथ पिल्लई ईसाई संत बनने वाले भारत के पहले आम आदमी बन जाएंगे। उन्होंने 1745 में ईसाई धर्म अपनाने के बाद ‘लेजारस’ नाम रख लिया था। ‘लेजारस’ का अर्थ ही ‘देवसहायम’ या देवों की सहायता है।

धर्म प्रचार करते समय, उन्होंने विशेष रूप से जातिगत मतभेदों के बावजूद सभी लोगों की समानता पर जोर दिया। इससे उच्च वर्गो के प्रति घृणा पैदा हुई, और उन्हें 1749 में गिरफ्तार कर लिया गया। बढ़ती कठिनाइयों को सहने के बाद, जब उन्हें 14 जनवरी 1752 को गोली मार दी गई तो उन्हें शहीद का दर्जा मिला। वेटिकन द्वारा तैयार एक नोट में यह बात कही गई है।

देवसहायम को उनके जन्म के 300 साल बाद दो दिसंबर 2012 को कोट्टार में धन्य घोषित किया गया था। उनका जन्म 23 अप्रैल, 1712 को कन्याकुमारी जिले के नट्टलम में एक हिंदू नायर परिवार में हुआ था, जो तत्कालीन त्रावणकोर साम्राज्य का हिस्सा था।

ये भी पढ़ें..

 पोप फ्रांसिस से पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात में यह फायदा देख रही है भाजपा

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

About team HNI

Check Also

PM मोदी के बयान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, फिर दी गीदड़ भभकी, बोला-हमें खतरा हुआ तो…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दौरान दिए बयानों से पाकिस्तान में …

Leave a Reply