Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून से कुल्लू के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट, जानें शेड्यूल और किराया…

देहरादून से कुल्लू के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट, जानें शेड्यूल और किराया…

देहरादून। उत्तराखंड से पड़ोसी राज्य हिमाचल जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। देहरादून एयरपोर्ट पहली बार पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है। दून और कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के बीच आगामी 18 जून से सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।

बता दें शुरू में ये विमान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उड़ान प्रतिदिन के लिए संचालित होगी। 18 जून मंगलवार को पहली फ्लाइट कुल्लू से सुबह 8:25 बजे टेकऑफ कर 9:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। विमान देहरादून से सुबह 10 बजे कुल्लू के लिए उड़ान भरेगा। एक घंटा 20 मिनट में विमान हिमाचल के कुल्लू एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

इतना होगा किराया…

एलाइंस एअर ने दून से कुल्लू के बीच कर किराया 3 हजार 999 रुपए रखा है। इस फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। डीजीएम नितिन कादियान ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट पर वर्तमान में एलाइंस एअर सप्ताह में तीन-तीन दिन अयोध्या, अमृतसर और पंतनगर को अपनी सीधी उड़ानें संचालित कर रही है। कुल्लू के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद एलाइंस एअर चौथे शहर को भी सीधी फ्लाइट से जोड़ देगी। देहरादून और कुल्लू के बीच फ्लाइट शुरू होने से दोनों राज्यों के पर्यटन व तीर्थाटन को इसका लाभ मिलेगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply