राधा रंगीली और राजा बचाएंगे जंगली जानवर
team HNI
September 26, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
128 Views
रायवाला। वन्यजीव तस्करों से जंगली जानवरों को बचाने के लिए वन विभाग की टीम पालतू हाथियों पर बैठकर पैनी नजर रखी जाएगी। मानसून के दौरान झाड़ियां उग आती है। जिस कारण वन विभाग की टीम को गश्त करने में परेशानी होती है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सभी रेंजों में मानसून गश्त की जा रही है। शुक्रवार को रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने पार्क क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों का जायजा लिया। वन विभाग की टीम 15 अक्टूबर तक मानसून गश्त करेगी। राधा-रंगीली और राजा नाम के टस्कर हाथी से गश्त की जाएगी। ताकि जंगली जानवरों का शिकार करने वाले तस्करों पर अंकुश लगाया जा सके।
2020-09-26