पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का निधन
team HNI
May 6, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
102 Views
- कोरोना संक्रमण होने से मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह का आज वीरवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार गुरुग्राम में होगा या बागपत में, इस बारे में राकेश टिकैत और सरकार के बीच वार्ता चल रही है। रालोद के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री 82 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चोधरी चरण सिंह के बेटे चोधरी अजित सिंह उत्तर प्रदेश के बागपत से सात बार सांसद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं।
2021-05-06