Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / तिहाड़ जेल में गैंगवार, दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

तिहाड़ जेल में गैंगवार, दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, जेल नंबर 8 में बन्द योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर 9 में बन्द टिल्लू पर अचानक हमला कर दिया और हमले में टिल्लू बुरी तरह से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि जितेंद्र गोगी गैंग के गैंगस्टर राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रंचों ने टिल्लू पर यह जानलेवा हमला किया है। दूसरे गैंग के लोगों ने टिल्लू की हत्या को अजांम दिया है। मंगलवार सुबह 6:30 बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि तिहाड़ जेल में कैदियों की सुरक्षा पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। इससे पहले एक महीने से भी कम वक्त पहले एक और शातिर बदमाश प्रिंस तेवतिया की जेल में ही हत्या हो गई थी। उस मारपीट के दौरान लगभग 4 कैदी घायल हो गए थे। उससे पहले 2021 में अंकित गुज्जर नाम के शातिर बदमाश की जेल के अंदर ही हत्या कर दी गई थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply