Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / गोपेश्वर : शलधार के पास धौली गंगा में समाए मां-बेटा लापता

गोपेश्वर : शलधार के पास धौली गंगा में समाए मां-बेटा लापता

गोपेश्वर से महिपाल गुसाईं।

आज रविवार को तपोवन से आगे मलारी की ओर शलधार के पास दोपहर लगभग 12.30 बजे मोटरसाइकिल यूके07डब्लू 9929 दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। जिससे इस में सवार चालक एवं उस की मां गहरी खाई में जा गिरे हैं। जिनका समाचार लिखे जाने तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक 19 वर्षीय पंकज बहादुर पुत्र नर बहादुर निवासी नेपाल हाल निवासी सुराई थोटा तथा उनकी माता मधु देवी पत्नी नर बहादुर मोटर साइकिल के अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिर जाने की सूचना मिल रही हैं। सूचना पर जोशीमठ पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची गई हैं। उसके द्वारा मौके पर सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं, किंतु समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्तियों का सूरागं नही लग पाया हैं। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है उसके नीचे धौली गंगा है। संभावना जताई जा रही हैं कि लापता व्यक्ति धौली गंगा में बह गए हैं। उक्त स्थल पर नदी किनारे लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply