Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सरकारी स्कूल के बच्चों को परीक्षा के झंझट से छुटकारा

सरकारी स्कूल के बच्चों को परीक्षा के झंझट से छुटकारा

देहरादून। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को इस बार परिक्षाओं से राहत मिलने जा रही है। सरकारी स्कूलों में इस बार वार्षिक गृह परीक्षाएं नहीं होंगी। केवल 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाएं ही होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है।
सरकारी स्कूलों में पांचवी से 9वीं और 11वीं के छात्रकृछात्राओं को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। जबकि 10 वीं व 12 वीं के छात्र छात्राओं की बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार प्रदेश में सिर्फ बोर्ड की परीक्षाएं ही कराई जाएंगी। महामारी को देखते हुए इस बार पांचवी, छठी, सातवीं, आठवीं, नवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं नहीं होंगी। उन्हें सीधे अगली क्लास में पास किया जाएगा। वहीं प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा लेने की छूट दी जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply