Friday , June 20 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : भाजपा महिला मोर्चा ने बताई करवा चौथ की महत्ता

हरिद्वार : भाजपा महिला मोर्चा ने बताई करवा चौथ की महत्ता

हरिद्वार से दीपक मिश्रा
आज मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने करवा चौथ के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने करवा चौथ के व्रत के महत्व से अवगत कराया।
इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि करवा चौथ का व्रत महज एक व्रत नहीं है, यह पति पत्नी के रिश्ते से जुड़ा मर्यादा और मोह के अनोखे संतुलन का एक खूबसूरत त्यौहार है।

रजनी वर्मा ने कहा कि पर्व और त्योहार भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है मन्नू रावत ने कहा कि करवा चौथ हिंदू संस्कृति के अंतर्गत रिश्तो के महत्व को भी दर्शाता है। दंपति जीवन समाज का आधार है दंपति जीवन की खुशहाली व पति की दीर्घायु को लेकर किया जाना जाने वाला करवा चौथ व्रत पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। विमला ढौंडियाल और रीमा गुप्ता ने कहा कि कोरोना के चलते त्योहारों को सावधानीपूर्वक मनाएं। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस गीत संगीत मेहदी आदि  आयोजन किया गया। इस मौके पर रेनू शर्मा, रूबी, बेगम अमरीन, सुनीता पंवार, खुशी, साक्षी आदि मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply