Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने पहुंचा मरीज तीसरी मंजिल से कूदा, मौत

पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने पहुंचा मरीज तीसरी मंजिल से कूदा, मौत

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मरीज एटा उत्तर प्रदेश का निवासी है। वहीं इस घटना से पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने सूचना दी कि पतंजलि योगपीठ में एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी राजीव कुमार उम्र 42 वर्ष का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी नीरज को लेकर इलाज कराने पतंजलि आई थी। शुक्रवार की सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply