Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार रेप-मर्डर केस : मासूम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

हरिद्वार रेप-मर्डर केस : मासूम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

हरिद्वार। यहां एक मासूम से रेप और उसके मर्डर के मामले में पुलिस की लचर कार्यशैली को लेकर आज शुक्रवार को कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को धरना दिया।
इस मौेके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ऋषिकुल में मासूम बच्चाी के दुष्कर्म और बर्बर हत्या से पुलिस की बड़ी नाकामी सामने आई है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार प्रदेश का प्रवेश द्वार है। जब धर्मनगरी कुंभ के आयोजन के लिए तैयार हो रही तो पूरे देश में इस घटना से क्या संदेश जाएगा। आरोपी पुलिस की आंखों के सामने से फरार हो गया। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है। प्रीतम ने कहा कि कल शनिवार को मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देहरादून में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply