स्पर्शगंगा ने हिमालय दिवस पर रोपा पौधा
team HNI
September 9, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, हरिद्वार
124 Views
हरिद्वार से दीपक मिश्रा।
आज हिमालय दिवस पर स्पर्शगंगा के सदस्यों ने चिन्मय डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य आलोक कुमार गुप्ता के सानिध्य में कालेज के प्रांगण में पौधरोपण किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य आलोक ने कहा कि
देश के पर्यावरण संरक्षण में हिमालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां से निकलने वाली नदियां देश बड़े हिस्से को सिंचित करती हैं। हिमालय प्रहरी बनकर देश की सुरक्षा भी करता है। प्राणियों के लिए जल, जलवायु और पर्यावरण सभी हिमालय से प्राप्त संजीवनी है। ऐसे में जरूरी है कि गैर हिमालयी राज्य भी हिमालय बचाने में अपनी सहभागिता निभाये।
रीता चमोली ने कहा कि हिमालय दिवस का मकसद है, लोगों को हिमालय से जोड़ना। हिमालय के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने के उद्देश्य से ये दिन शुरू किया गया। सभी को हिमालय संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। आशु चौधरी ने कहा कि कोरोना के कारण भले ही चारों ओर त्राहि मची हुई हो, लेकिन कोरोना संक्रमण के लॉकडाउन दौर में यह भी सामने आया कि हवा, पानी आदि की गुणवत्ता में सुधार हुआ। यह एक सन्देश भी है पर्यावरण को नुकसान न पहुंचने देने का। हिमालय और पर्यावरण के संरक्षण का।
2020-09-09