Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, यूपी रोडवेज की बस ने दो साइकिल सवारों को कुचला, एक की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, यूपी रोडवेज की बस ने दो साइकिल सवारों को कुचला, एक की मौत

हरिद्वार। शनिवार दोपहर चंडी घाट पुल पर श्यामपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने सामने से आ रहे दो साइकिल सवारों को कुचल दिया। जिसमें एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

बता दें आज शनिवार को हरिद्वार में मकर संक्रांति का बड़ा स्नान चल रहा है। जिसके चलते हरिद्वार में काफी संख्या में बाहर से यात्री अपने-अपने वाहनों से भी पहुंचे। शनिवार दोपहर करीब 1:30 श्यामपुर क्षेत्र की ओर से तेज गति से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने हरिद्वार की ओर से आ रहे एक साइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार एक युवक बस के अगले पहिए की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
रोड़ी बेलवाला चौकी इंचार्ज ने बताया अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना में घायल हुए युवक को हायर सेंटर में रेफर किया गया है। युवक को कुचलने वाली यूपी रोडवेज के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply