Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हिमाचल पथ परिवहन निगम बस हादसा, दुर्घटना में घायल लोगों को देखने पहुंचे सीएम धामी, हालचाल जाना…

हिमाचल पथ परिवहन निगम बस हादसा, दुर्घटना में घायल लोगों को देखने पहुंचे सीएम धामी, हालचाल जाना…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के दून अस्पताल में कल कालसी इलाके में हुए हिमाचल रोडवेज बस हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को बस हादसे में घायल सभी लोगों का ठीक से इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। 

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई। दुर्घटना कालसी की ओर से आ रहे एक ट्रक को पास देते समय पुश्ते के ढहने से हुई। दुर्घटना में हिमाचल के शिमला जिले के नेरवा के पिउन्त्रा दावड़ा निवासी यासमीन (38), क्यूमला निवासी धन बहादुर (50) और ग्राम बिजमल निवासी रिया (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। शिमला के पोपाट निवासी बस चालक दिनेश कुमार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे तहसील प्रशासन को बस के खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया था और कई घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। एसडीआरएफ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान तेज किया। मौके पर समय से एबुंलेंस न पहुंचने पर लोगों ने निजी और यात्री वाहनों से घायलों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। 14 मरीजों को उप जिला अस्पताल, 10 मरीजों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल, तीन को पांवटा के सरकारी अस्पताल और एक को धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …