आज का पंचांग, देखें ग्रहों की चाल
team HNI
September 17, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
121 Views
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 26, शक सम्वत 1942, आश्विन कृष्णा अमावस्या बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 02 मुहर्रम 28, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 सितंबर सन् 2020 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
अमावस्या तिथि सायं 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
शुभ योग रात्रि 11 बजकर 52 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ, नाग करण सायं 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 3 बजकर 7 मिनट पर कन्या में संचार करेगा, इससे पहले सिंह राशि में चंद्रमा का संचार होगा।
2020-09-17