आज का पंचांग, देखें ग्रहों की चाल
team HNI
September 25, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
125 Views
राष्ट्रीय मिति आश्विन 03 शक सम्वत 1942 आश्विन शुक्ला नवमी शुक्रवार विक्रम सम्वत् 2077। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 10, सफर 07 हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 25 सितम्बर 2020 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
नवमी तिथि सायं 06 बजकर 44 मिनट तक उपरान्त दशमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र सायं 06 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, शोभन योग रात्रि 08 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त अतिगण्ड योग का आरंभ।
बालव करण प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक धनु उपरान्त मकर राशि पर संचार करेगा।
2020-09-25