Friday , July 4 2025
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / ’हम दो हमारे दो’ यह किसानों का आंदोलन नहीं देश का आंदोलनःराहुल गांधी कांग्रेस नेता

’हम दो हमारे दो’ यह किसानों का आंदोलन नहीं देश का आंदोलनःराहुल गांधी कांग्रेस नेता

नई दिल्ली-लोकसभा में गुरूवार को चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर पलटवार करते हुए किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह किसानों का आंदोलन नहीं है, यह देश का आंदोलन है। किसान सिर्फ रास्ता दिखा रहा है। एक आवाज से पूरा देश ’हम दो हमारे दो’ की सरकार के खिलाफ उठाने जा रहा है। किसान एक इंच पीछे नहीं हटने वाला है। यही किसान आपको हटा देगा। आपको कानून वापस लेना ही होगा। लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कल सदन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष आंदोलन की बात कर रहा है लेकिन कृषि कानूनों की विषय-वस्तु और मंशा के बारे में बात नहीं कर रहा है। मुझे लगा कि मुझे आज उन्हें खुश करना चाहिए और कानूनों की सामग्री और मंशा पर ही बात करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बहुत पहले परिवार नियोजन का एक नारा था ’हम दो हमारे दो’। जैसे कोरोना का एक नया रूप सामने आता है वैसे ही यह नारा भी अलग रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज देश 4 लोगों द्वारा चलाया जा रहा है। ’हम दो हमारे दो’। हर कोई उनके नाम जानता है। यह किसकी सरकार है। सदन में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नए कानून से ठेले, छोटे व्यापारियां का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आज देश की 40 फीसदी आबादी अनाज रखता है। यह 40 लाख करोड़ का धंधा है और भारत की 40 फीसदी आबादी इस पर जीती है। ऐसे में अगर एक व्यक्ति को पूरे देश का अनाज स्टोरेज करने की इजाजत दे दी गई तो उसके बाद किसान से कम दाम में अनाज की खरीद होगी और ज्यादा कीमत पर उन किसानों को अनाज बेचा जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्वीट के माध्यम से भी लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे है।

About team HNI

Check Also

तंत्र-मंत्र का हत्या से कोई लेनादेना नहीं’, इसलिए हुआ था सौरभ का कत्ल, चार्जशीट में वजह खुली

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीते महीने हुए सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान …

Leave a Reply