Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / खेल / हैदराबाद ने टाॅस जीता और केकेआर ने मैच

हैदराबाद ने टाॅस जीता और केकेआर ने मैच

  • टाॅस जीतने वाली टीम का तिलस्म तोड़ा
  • नीतिश राणा की विस्फोट पारी
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के तीसरे लीग मुकाबले में केकेआर के खिलाफ हैदराबाद की टीम को 10 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाज मनीष पांडे ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जबकि जॉनी बेयरस्टो ने भी अर्धशतक लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए और केकेआर ने आइपीएल में अपनी 100वीं जीत दर्ज की। केकेआर आइपीएल में 100 मैच जीतने वाली तीसरी टीम बनी और उससे पहले मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग्स इस लीग में 100 से ज्यादा मैच जीत चुके हैं।
केकेआर ने पहली पारी में नीतिश राणा और राहुल त्रिपाठी के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए थे और इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलते हुए नाबाद 61 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया। मनीष पांडे ने 3 छक्के व 2 चैके भी जड़े और आखिरी तक नाबाद रहे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply