Friday , July 4 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / बजट का असर : शेयर मार्केट में 24 साल में सबसे बड़ा उछाल!

बजट का असर : शेयर मार्केट में 24 साल में सबसे बड़ा उछाल!

मुंबई। आज सोमवार को संसद में मोदी कार्यकाल का 9वां बजट पेश किया गया। बजट के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 2314.84 अंकों यानी 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,600.61 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 693 अंकों यानी 5.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,328.00 पर बंद हुआ। बजट के दिन बाजार में इतनी बड़ी तेजी आखिरी बार 1997 में देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स 6 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ था।
आज 3,129 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,947 शेयरों में तेजी और 981 में गिरावट रही। यानी एक्सचेंज पर 62 प्रतिश शेयरों में बढ़त रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 192.62 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो शुक्रवार को 186.13 लाख करोड़ रुपए था। बाजार की रिकॉर्ड तेजी में बैंकिंग शेयर सबसे आगे रहे। निफ्टी बैंक इंडेक्स 8.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,257 पर बंद हुआ। यह इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल भी है। इससे पहले बाजार लगातार 6 सत्रों से गिरावट के साथ बंद हो रहा था।
सेक्टोरल तेजी में ऑटो और रियल्टी शेयर भी आगे: इसी तरह स्क्रैपेज पॉलिसी की खबर से ऑटो शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 4.23ः ऊपर बंद हुआ है। किफायती घर खरीदने वालों को लोन के इंटरेस्ट पेमेंट पर टैक्स डिडक्शन में 1.5 लाख रुपए की एक्स्ट्रा छूट का समय एक साल और बढ़ा है। खबर से रियल्टी शेयर दौड़ गए। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 6.31ः ऊपर बंद हुआ है। इसमें क्स्थ् का शेयर 10.16ः ऊपर बंद हुआ है। इसी तरह मेटल और सरकारी बैंकिंग शेयरों में भी रैली देखने को मिली।
गोल्ड और सिल्वर के लिए सेबी होगा रेगुलेटर: बजट में सरकार ने गोल्ड और सिल्वर के इंपोर्ट को 12.5 प्रतिशत से कम करने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया कि कितना कम होगा। सरकार ने दोनों कमोडिटीज के इंपोर्ट पर 2.5 प्रतिशत एग्री इंफ्रा सेस लगाने की भी बात कही है। इसके चलते टाइटन का शेयर 5.47ः, मणप्पुरम फाइनेंस का शेयर 5.51 प्रतिशत और मुथूट फाइनेंस का शेयर 4.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। सरकार सिक्युरिटीज मार्केट कोड लेकर आएगी। इसमें सेबी एक्ट, गवर्मेंट सिक्युरिटीज एक्ट और डिपॉजिटरीज एक्ट को शामिल किया जाएगा। सेबी सोने का भी रेगुलेटर होगा।
बीमा शेयरों में 9 प्रतिशत की तेजी: सरकार इंश्योरेंस एक्ट,1938 में संशोधन करेगी। इसके तहत बीमा कंपनियों में थ्क्प् सीमा 49ः से बढ़ाकर 74ः करने का ऐलान किया गया है। इससे पहले मार्च 2016 में बीमा कंपनियों में 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत किया गया था। न्यू इंडिया अश्योरेंस कंपनी का शेयर 8.94ः, भ्क्थ्ब् लाइफ का शेयर 3.14 प्रतिशत, लाइफ का शेयर 1.20 प्रतिशत और प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 1.90 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है।
गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी: वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के तहत देश के 100 अन्य शहरों को जोड़ेगी। इससे इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर 3.59ः और महानगर गैस का शेयर 2.28 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है।
मजबूत घरेलू संकेत का भी असर: शेयर बाजार की शानदार रैली को अच्छे बजट के साथ-साथ मजबूत घरेलू संकेतों का भी सहारा मिला। भारत का मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजिंग इंडेक्स (च्डप्) जनवरी में तीन महीने के उच्चतम स्तर 57.7 पर पहुंच गया, जो दिसंबर में 56.4 रहा था। इसके अलावा दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन भी 1.20 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट: आज ग्लोबल सेंटीमेंट काफी उतार-चढ़ाव वाला है। जापान का निक्केई 1.50 प्रतिशत और हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 2 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है। इसी तरह कोरिया का कॉस्पी इंडेक्स में 2.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल आर्डिनरीज इंडेक्स में 1ः तक की बढ़त है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है। इससे पहले अमेरिकी और यूरोपियन मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। कल डाओ जोंस, नैस्डैक में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसी तरह ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के इंडेक्स में भी 2 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply