Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अब जीने की इच्छा खत्म हो गई…

अब जीने की इच्छा खत्म हो गई…

हरिद्वार। शरद विहार कॉलोनी के निकट अवधूत मंडल आश्रम में पूजा पाठ करने वाले एक युवा पुजारी ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार विनीत शास्त्री ने अपने कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उनका परिवार कमरे में पहुंचा तो विनीत शास्त्री खून से लथपथ फर्श पर पड़े हुए थे। उन्हें तत्कालं रानीपुर मोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुजारी विनीत शास्त्री घर से मिले एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पुजारी ने लिखा था अब जीने की इच्छा खत्म हो गई है। वह हरिद्वार से बाहर जाकर भी पूजा पाठ करते थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सीएम त्रिवेंद्र रावत से लेकर देश के आला नेताओं के साथ उनके फोटो अपलोड हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply