Tuesday , July 1 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / दैनिक भास्कर समूह व भारत समाचार चैनल पर आयकर छापे

दैनिक भास्कर समूह व भारत समाचार चैनल पर आयकर छापे

  • कोरोना महामारी के दौरान इन दो संस्थानों ने दिखाई थी सच्चाई

नई दिल्ली। दैनिक भास्कर समूह के देशभर में कई कार्यालयों और भारत समाचार चैनल के कार्यालय पर आयकर छापे मारे जा रहे हैं। आयकर विभाग के नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में दैनिक भास्कर के परिसरों की तलाशी ली है। साथ ही भारत समाचार चैनल के कार्यालय पर भी रेड मारी है। देश के सबसे बड़े अखबार समूहों में से एक, दैनिक भास्कर कोविड की दूसरी लहर की तबाही पर रिपोर्टिंग करने में सबसे आगे था। दैनिक भास्कर ने कोरोना महामारी के दौरान आधिकारिक दावों पर आलोचनात्मक रुख वाली रिपोर्टों की एक श्रृंखला प्रकाशित की थी।
सूत्रों कि अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत इंदौर में भी अखबार के दफ्तरों पर छापे मारे जा रहे हैं। आयकर विभाग के अधिकारी अखबार समूह के प्रमोटरों के आवास की भी तलाशी ले रहे हैं। समूह द्वारा कर चोरी की सूचना के बाद ये छापेमारी की जा रही है। दैनिक भास्कर समूह देश के सबसे बड़े मीडिया समूह में से एक है, जिसके एक दर्जन से अधिक राज्यों में 60 से अधिक संस्करण अलग-अलग भाषाओं में प्रकाशित होते हैं। मध्य प्रदेश में इसका मुख्यालय है। गंगा में बहती लाशों की कोरोना काल के समय रिपोर्टिंग करने वाले उत्तर प्रदेश के समाचार चैनल “भारत समाचार” पर भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। देश के अनेक मीडिया संस्थानों व नामचीन पत्रकारों ने सरकार की बदले की कार्यवाही को कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि देश में अघोषित आपातकाल लग चुका है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply