नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने तगड़ा जवाब दिया है। पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक कर असल में बदला ले लिया है।
भारतीय सेना ने मंगलवार की देर रात पाकिस्तान और PoK स्थित 9 आतंकी ठिकानों पीओके स्थित बिलाल कैंप, सवाई नाला कैंप, कोटली गुलपुर, भिंभर बरनाला कैंप, कोटली अब्बास कैंप और पाकिस्तान में बहावलपुर के अलावा महमूना जोया कैंप, सरजल कैंप, मुरीदके को मिसाइल से हमला कर तबाह कर दिया है। इस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों और उनके आका पाकिस्तान को बता दिया है कि यदि ऐसी कोई भी हिमाकत अब भूल कर भी की तो चुन-चुनकर मारा जाएगा।
15 दिन में भारत के 15 एक्शन…
- भारत ने सिंधु जल संधि को तोड़ दिया। इस संधि के टूटने से पाकिस्तान में जल संकट आ गया है। सिंधु नदी के जरिए पाकिस्तान के 17 करोड़ लोगों को पानी मिल रहा था। पाकिस्तान इसके खिलाफ यूएन जाने की तैयारी में है।
- भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी व्यापार और समझौते रद्द कर दिए। पाकिस्तान के रास्ते भारत का सामान तो आ रहा है, लेकिन भारत के रास्ते पाकिस्तान का सामान नहीं जा पा रहा है। इससे पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
- भारत ने चेनाब नदीं का पानी भी रोक दिया। इस कदम से भी पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान की नदी और नाले सूख गए हैं। पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को वाटर अटैक बताया है।
- भारत ने पहलगाम के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कूटनीतिक तरीका अपनाया। यही वजह है कि पाकिस्तान को अब तक किसी भी बड़े देशों का खुलकर समर्थन नहीं मिला है। चीन ने समर्थन जरूर किया है, लेकिन किस तरीके का, उस पर कुछ नहीं कहा है।
- भारत ने पाकिस्तान के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा दिया। इस एक्शन से पाकिस्तान तिलमिला गया। पाकिस्तान से भारत में तरबूज, खरबूज, सीमेंट, सेंधा नमक, ड्राइ फ्रूट्स, पत्थर, चूना, कॉटन, स्टील, चश्मों के ऑप्टिक्ल आयात होता है।
- भारत ने पाकिस्तान के डाक सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना गया। इतिहास में पहली बार डाक सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया था।
- भारत ने पाकिस्तान के जहाजों की एंट्री बैन कर दी थी। पाकिस्तानी जहाज भारत की सीमा के जरिए बांग्लादेश में अपना सामान पहुंचा रही थी।
- भारत ने पाकिस्तान के सभी सैन्य सलाहकार को देश से बाहर निकाल दिया है। भारत के इस कदम से दोनों देशों के तनाव को कम करना मुश्किल हो गया है।
- भारत ने पाकिस्तान में झेलम नदी का पानी छोड़ दिया। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।
- भारत ने पाकिस्तान को यूनाइटेड नेशन में अलग-थलग कर दिया। 5 मई को यूएन की बैठक में पाकिस्तान को समर्थन नहीं मिल पाया। उलटे सुरक्षा परिषद के दूसरे सदस्यों ने उस पर सवाल उठा दिए।
- पाकिस्तान को पहली बार मुस्लिम देशों का भी समर्थन नहीं मिल पाया। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमला जब पहलगाम में हुआ, तो उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री सऊदी अरब में थे। सऊदी ने आतंकवादी हमले की जमकर आलोचना की।
- भारत ने नई दिल्ली में सभी देशों के राजदूतों को बुलाकर पाकिस्तान के आतंकी कुकृत्यों के बारे में जानकारी दी, इसका असर ये हुआ कि टीवी डिबेट से लेकर बंद कमरे तक की बैठक में आतंकवादियों के मुद्दे पर पाकिस्तान घिर गया।
- भारत ने पाकिस्तान को 14 दिनों तक डरा कर रखा, जिसकी वजह से उसके मार्केट की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। तनाव की वजह से कराची स्टॉक एक्सचेंज का शेयर बाजार लगातार गिरता रहा। पाकिस्तान इससे बेदम हो गया।
- भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थिति सलाल और बघलियार बांध को बंद कर दिया। इस बांध से पाकिस्तान को पानी मिलता था, जिसका उपयोग पीने और बिजली बनाने के लिए किया जाता था।
- भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सर्जिकल स्ट्राइक किया। इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं।