नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक 10 दिन खत्म होने के बाद भारत के खाते में सिर्फ 3 मेडल ही आए हैं, जो शूटिंग के अलग-अलग इवेंट में कांस्य पदक के रूप में जीतने में सफलता मिली है। लक्ष्य सेन से ब्रॉन्ज मेडल जीतने की सभी को उम्मीद थी लेकिन 5 अगस्त को उन्हें मलेशिया के खिलाड़ी ली जी जिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
अब 11वें दिन सभी की नजरें जहां टेबल टेनिस के टीम इवेंट में होने वाले राउंड ऑफ 16 मैच पर रहने वाली हैं. तो वहीं हॉकी के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया का सामना जर्मनी की टीम से होगा। इसके अलावा नीरज चोपड़ा भी एक्शन में दिखाई देंगे। तो वहीं महिला पहलवान विनेशा फोगाट (Vinesh Phogat) भी मैदान में नजर आएंगी।
पेरिस ओलंपिक में 06 अगस्त को भारत का शेड्यूल…
एथलेटिक्स..
मेंस जैवलिन थ्रो ग्रुप A – किशोर जेना – दोपहर 1:50 बजे
महिला 400 मीटर रेपेचेज हीट 1 – किरण पहल – दोपहर 2:50 बजे
मेंस जैवलिन थ्रो ग्रुप B – नीरज चोपड़ा – दोपहर 3:20 बजे
टेबल टेनिस…
भारत बनाम चीन- मेंस टीम इवेंट राउंड ऑफ 16 – दोपहर 1:30 बजे
कुश्ती…
विनेश फोगाट बनाम युई सुसाकी-महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 -दोपहर 2:44 बजे
महिला 50 किग्रा क्वार्टरफाइनल – (क्वलिफिकेशन के आधार पर)
महिला 50 किग्रा सेमीफाइनल – (क्वलिफिकेशन के आधार पर) रात 9:45 बजे
हॉकी…
भारत बनाम जर्मनी – मेंस सेमीफाइनल रात 10:30 बजे
Hindi News India