Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / खेल / आईपीएल नीलामी : सबसे महंगे बिके क्रिस मॉरिस, युवराज का टूटा रिकॉर्ड !

आईपीएल नीलामी : सबसे महंगे बिके क्रिस मॉरिस, युवराज का टूटा रिकॉर्ड !

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए नीलामी चेन्नई में जारी है। 292 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में से 61 के लिए बोली लगाई जा रही है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वे लीग के इतिहास के नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। युवी को 2015 सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।

क्रिस मॉरिस ने 218 टी-20 मैच में 151.02 के स्ट्राइक रेट 1764 रन बनाए। टी-20 में मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 152.05 का है। उन्होंने 331 छक्के और 529 चौके जमाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 154.67 का है। इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं। टी-20 में अब तक उन्होंने 108 विकेट भी लिए। बिग बैश लीग के पिछले सीजन में मैक्सवेल ने 14 मैच में 379 रन बनाए थे। 17 छक्के लगाए और स्ट्राइक रेट 143 का रहा था।इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार : सबसे पहले करुण नायर का नाम पुकारा गया। 50 लाख बेस प्राइज वाले इंडियन प्लेयर को किसी ने नहीं खरीदा। इसके बाद 1.50 करोड़ बेस प्राइज वाले इंग्लिश प्लेयर एलेक्स हेल्स को भी किसी ने नहीं खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा। उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए रही।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply