Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / महिला हाॅकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

महिला हाॅकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

  • उनकी एक झलक पाने को प्रशंसकों जुटी भीड़
  • रोशनाबाद में उनके स्वागत के लिए सजाया गया है स्टेडियम

डोईवाला। भारतीय महिला हाॅकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक सहित चार गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया था। वंदना कटारिया के स्वागत की तैयारियां देहरादून से लेकर हरिद्वार तक की गई हैं। उनको एक झलक देखने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह से लोगों की भीड़ जुट गई थी। जैसे वह वंदना एयरपोर्ट पहुंची। प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। वंदना कटारिया अपने प्रशंसकों के साथ अपने घर हरिद्वार के लिए रवाना हुई। स्वगात के लिए विधायक देशराज कर्णवाल और हरिद्वार मेयर अनिता मंगगाई समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सबसे पहले वंदना कटारिया हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में जाएंगी। जहां उनके भव्य स्वागत के लिए स्टेडियम को सजाया गया है। विदित हो कि वंदना ओलंपिक इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। साल 1984 के बाद किसी भारतीय ने ओलंपिक में हैट्रिक नहीं लगाई थी। वह टोक्यों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद देश की बेटियों के रोल माॅडल बन र्गइं हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली वंदना कटारिया ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। प्रदेश सरकार ने उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और महिला सशक्तीकरण अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply