Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / 7.6 तीव्रता के भूकंप से दहला इंडोनेशिया, देखें वीडियो!

7.6 तीव्रता के भूकंप से दहला इंडोनेशिया, देखें वीडियो!

जकार्ता। आज मंगलवार तड़के इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र धरती से 75.9 किमी नीचे मापा गया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।
पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ऑफ द नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, भूकंप के केंद्र से 1000 किमी तक तटों पर सुनामी की लहरें पहुंचने का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन गनीमत रही कि खतरा टल गया। देर रात आए भूकंप से इमारतें जोर-जोर से हिलने लगीं। लोग बचने के लिए सुरक्षित जगहों ही ओर भागने लगे। सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। सुनामी की चेतावनी से भी डर का माहौल बन गया। इससे पहले शनिवार रात को भी इंडोनेशिया के मालुकू प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

दहशत में आए लोग घरों से निकलकर भागते नजर आए। प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सुनामी की चेतावनी भी वापस ले ली गई है। राहत और बचाव दल पूरी तरह अलर्ट हैं। सभी तरह के एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। भूकंप के गुजर जाने के बाद भी इससे डरे लोग अपने घरों में नहीं गए। वे काफी देर तक सड़कों पर खड़े रहे।
गौरतलब है कि इंडोनेशिया में 2004 में भयानक भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 9.1 मापी गई थी। यह भूकंप सुमात्रा द्वीप के तट पर आया था। यहीं से सुनामी की भी शुरुआत हुई थी। इस प्राकृतिक आपदा में दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

About team HNI

Check Also

आरटीआई में खुलासा, हरियाणा में बंट रही उत्तराखंड की सांसद निधि

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी ग्रामीण पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए …

Leave a Reply