Tuesday , July 1 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / उधमपुर में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल

उधमपुर में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल

उधमपुर। जम्मू कश्मीर के खोर गली के मोंगरी से उधमपुर की ओर जा रही एक यात्री बस मानसर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गये। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मोंगरी से उधमपुर की ओर आ रही बस मानसर मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलट गई। हालांकि बस अधिक गहरी खाई में नहीं गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अन्य वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो सुबह अपने स्कूल के लिए निकले थे।

बता दें कि पिछले महीने 15 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में पुंछ से राजौरी की ओर आ रही एक बस सीमावर्ती जिले राहुरी के मंजाकोट के दुहरी रेलियट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply