Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / शोपियां में मुठभेड़ जारी, 4-5 आतंकी घिरे होने का अंदेशा

शोपियां में मुठभेड़ जारी, 4-5 आतंकी घिरे होने का अंदेशा

जम्मू। आज शनिवार को शोपियां जिले के हिरपोरा इलाके के सीडो जंगल क्षेत्र में चोर की गली में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में चार से पांच आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी मौजूद हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में शुक्रवार की सुबह सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। इससे पहले उनके बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली थी। मुठभेड़ पुलवामा के काकापोरा इलाके में हुई थी। सूत्रों के अनुसार सभी आतंकी स्थानीय थे और तीन मंजिला इमारत में छिपे थे। सुरक्षाबलों द्वारा विस्फोटक से इस तीन मंजिला इमारत को उड़ा दिया। जिसमें तीनों आतंकी मारे गये। सुरक्षा कर्मियों को मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply