Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / नौकरी की सौगात: शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू …

नौकरी की सौगात: शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू …

देहरादून।  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के कार्यालयों और विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है, अभ्यर्थियों को कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है, चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती आउटससोर्स के जरिए की जायेगी, इस भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी।

रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी की जिलावार रिक्तयां प्रकाशित कर दी हैं, जिसमें उत्तरकाशी जिले में 135, रुद्रप्रयाग जिले में 106, टिहरी जिले में 268, ऊधमसिंह नगर जिले में 182, पिथौरागढ़ जिले में 197, पौड़ी जिले में 340, बागेश्वर जिले में 89, अल्मोड़ा जिले में 254, चमोली जिले में 179, चम्पावत जिले में 120, देहरादून जिले में195, हरिद्वार जिले में 91 और नैनीताल जिले में 208 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गये हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को कार्यालय महानिदेशालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा एवं अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सहित एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मण्डलीय अपर निदेशक कार्यालय माध्यमिक/प्राथमिक (गढ़वाल व कुमाऊं), समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी मध्यमिक व बेसिक कार्यालय सहित इंटर काॅलेज व हाईस्कूलों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जायेगी, आउटसोर्स से तैनात कार्मिकों को प्रत्येक माह 15,000 रूपये मानदेय दिया जायेगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …