Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता आज लेंगे, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ…

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता आज लेंगे, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ…

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट को आज नए चीफ जस्टिस मिल रहे हैं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) आज न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे, शपथ ग्रहण समारोह देहरादून लोकभवन में आयोजित होगा। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता अभी तक उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट प्रयागराज उच्च न्यायालय में पदासीन थे। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी नरेंद्र शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को अपने पद से रिटायर हो गए थे।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का जन्म 9 अक्टूबर 1964 को हुआ, उन्होंने 1987 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की, 6 दिसंबर 1987 को उन्होंने अधिवक्ता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया, वकालत के दौरान उनकी मुख्य रूप से सिविल, संवैधानिक और किराया नियंत्रण से जुड़े जटिल कानूनी मामलों पर विशेषज्ञता रही।

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बने, इसके बाद 10 अप्रैल 2015 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए थे, 22 नवंबर 2023 से 4 फरवरी 2024 तक जस्टिस गुप्ता ने इलाहाबाद कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था।

उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल में न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक होगा, दरअसल वो 08 अक्टूबर, 2026 को रिटायर होने वाले हैं.

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …