Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / अपराध / 8 पुलिसवालों को मारने वाले गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर

8 पुलिसवालों को मारने वाले गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया है। अपराधी विकास दुबे की गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था।

घायल विकास दुबे को अस्पताल ले जाते हुए पुलिसकर्मी

पुलिस की मुताबिक उज्जैन से कानपुर लाने के दौरान रास्ते में एसटीएफ की जिस गाड़ी में विकास दुबे सवार था वह हादसे का शिकार हो गई। हादसे में घायल होने के बाद कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने पुलिसकर्मी के हथियार छीन कर भागने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस की टीम ने उसको घेरकर आत्मसर्मपण करने को कहा इस पर उसने जवाबी फायरिंग कर दी, एसटीएफ की फायरिंग में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हुआ जिसके बाद उसे इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल में जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विकास दुबे ने पुलिसकर्मी से इसी पिस्टल को छीन कर भागने की कोशिश की थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply