Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / सोपोर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद और दो निर्दोष लोगों की गई जान

सोपोर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद और दो निर्दोष लोगों की गई जान

श्रीनगर। आज शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला के सोपोर में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाया। आतंकियों ने टीम पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं और दो नागरिक की भी मौत हो गई है। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आतंकी हमले के बाद पुलिस की गाड़ी से उठता धुंआ

आईजी विजय कुमार ने बताया कि हमले के पीछे लश्कर-तैयबा के आतंकियों का हाथ है। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply