Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोटद्वार : केएमसी कंपनी में मिले 42 कोरोना संक्रमित

कोटद्वार : केएमसी कंपनी में मिले 42 कोरोना संक्रमित

कोटद्वार। शहर में कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जहां इसके साए में कोरोना योद्धा आ रहे हैं वही अब सिगड्डी स्थित केएमसी के 42 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।कोटद्वार के उप जिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि केएमसी कंपनी के 42 और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गाइड लाइन के अनुसार कंपनी को अभी तक बंद किया गया था व आगे भी बंद रखा जाएगा। संक्रमित आए सभी व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर कौड़िया में लाया जा रहा है व उनके संपर्क में आए हुए व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका भी कोरोना का सैंपल लेकर जांच करवाई जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply