Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से आये मलबे में दफन हुई कार

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से आये मलबे में दफन हुई कार

  • देहरादून से गैरसैंण जा रहे थे कार सवार दो यात्री, दोनों सुरक्षित

श्रीनगर। बदरीनाथ हाईवे पर आज गुरुवार तड़के अचानक पहाड़ी से सड़क पर भारी मलबा आ गया। जिसमें एक कार दब गई।
श्रीनगर के चमधार में पहाड़ी से मलबा आने के कारण एक कार मलबे में दब गई। जब ये हादसा हुआ कार सवार यात्री देहरादून से गैरसैंण जा रहे थे। गनीमत रही कि तब तक सभी यात्री वाहन से बाहर आ चुके थे।वाहन में दो लोग सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं। हाईवे को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

बदरीनाथ हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे खुला हुआ है, लेकिन जर्झर गाड़ के पास हाईवे पर आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। पौड़ी जिले में श्रीनगर से कलियासौड़ के बीच बदरीनाथ हाईवे करीब दस स्थानों पर पहाड़ी से मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply