फर्जी शिक्षक पर मुकदमा
team HNI
September 17, 2020
उत्तराखण्ड, ऊधमसिंह नगर, एजुकेशन, चर्चा में, राज्य
108 Views
उधमसिंह नगर। फर्जी प्रमाण पत्र के माध्यम से नौकरी पाने वाले शिक्षक पर उधमसिंह नगर जिले में उपशिक्षाधिकारी डाॅं गुंजन अमरोही ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में बताया कि मंसूर अहमद निवासी लाइन नंबर 15 आजादनगर हल्द्वानी ने पिछले साल इसी माह नियुक्ति ली थी। 12 के प्रमाण पत्र फर्जी होने पर मंसूर को बर्खास्त कर दिया था। दूसरी ओर प्रदेश में अन्य कई फर्जी प्रमाण पत्र वाले शिक्षक कोर्ट से स्टे लाकर नौकरी पर जमे हुए हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इस संबंध में समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को नियमावली का ठीक से पालन करने को कहा है।
2020-09-17