Thursday , June 20 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / पीएम मोदी के किन नेताओं को मिली हार, किसके हाथ लगी जीत, जानिए एक क्लिक में यहाँ…

पीएम मोदी के किन नेताओं को मिली हार, किसके हाथ लगी जीत, जानिए एक क्लिक में यहाँ…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे काफी हद तक साफ हो चुके हैं। 543 सीटों में से 542 सीटों पर काउंटिंग हुई। रुझानों में BJP की अगुवाई वाला NDA 292 है। लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है। लेकिन अकेले BJP बहुमत से दूर है। वहीं, इंडिया गठबंधन 234 सीटों पर सफल हुआ। इस चुनाव में पीएम मोदी के तमाम मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कुछ लोगों ने जीत का स्वाद भी चखा है।

इन मंत्रियों को मिली जीत…

  • वाराणसी सीट: इस सीट पर पीएम मोदी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शिकस्त दी है। उन्होंने करीब डेढ़ लाख से अधिक वोटों से उनको हराया है।
  • बेगुसराय सीट: बिहार की इस सीट से गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में थे। उन्होंने लेफ्ट कैंडीडेट को 81 हजार से शिकस्त दी।
  • डिब्रूगढ़ सीट: असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीते। उन्होंने असम गण परिषद के कैंडीडेट को हराया है।
  • राजकोट सीट: पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला यहां से चुनाव लड़े और उन्होंने अपने विरोधी को करीब 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया।
  • रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट: यहां से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने विनायक राउत को हराया है। उन्होंने 47 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।
  • नागपुर सीट: नितिन गडकरी ने कांग्रेस कैंडीडेट विकास ठाकरे को हराया है। उन्होंने एक लाख 30 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। गडकरी को इस चुनाव में 6 लाख से ज्यादा वोट मिले।
  • हमीरपुर सीट: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बार भी जीत दोहराई है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को हराया।
  • सिकंदराबाद सीट: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने दोबार इस सीट पर जीत का स्वाद चखा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को करीब 49 हजार वोटों से पटखनी दी है।
  • गुना सीट: पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह को करीब 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया।
  • उजियारपुर सीट: नित्यानंद राय ने आरजेडी के आलोक मेहता को 4 हजार वोटों से हराया है।
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3 लाख से ज्यादा वोटों से पिछाड़ा।
  • अलवर सीट: श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने पहला लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के ललित यादव को 48 हजार से ज्यादा वोटों से पटखनी दी।
  • अरुणाचल प्रदेश पश्चिम सीट: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के नबाम तुकी को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया।
  • जोधपुर सीट: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के करन सिंह को हराया है।
  • बीकानेर सीट: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी बीकानेर सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने 55 हजार वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया है।
  • पोरबंदर सीट: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी पहली बार चुनाव लड़ा और 3 लाख से अधिक वोटों से जीत प्राप्त की।
  • संबलपुर सीट: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रदान ने बीजद के प्रणब दास को हराया है। उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों से यह चुनाव जीता।
  • धारवाड़ सीट: प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के विनोद आसुती को करीब 97 हजार से अधिक वोटों से हराया।
  • बेंगलुरु उत्तर सीट: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कांग्रेस उम्मीदवार एमवी गौड़ा को हराया। उन्होंने 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।
  • लखनऊ सीट: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा को 1 लाख से अधिक वोटों सो पटखनी दी है। उन्होंने तीसरी बार जीत दर्ज की है।
  • गांधीनगर सीट: गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 7 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की सोनम पटेल को हराया है।
  • मुंबई उत्तर सीट: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस कैंडीडेट को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

इन मंत्रियों ने चखा हार का स्वाद…

अमेठी सीट: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल ने डेढ़ लाख से अधिक वोटों से हराया।

तिरुवनंतपुरम सीट: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखरन को 16 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी।

खूंटी सीट: केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा भी इस सीट से चुनाव हार गए हैं। उनको 1 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

खीरी सीट: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को सपा के उत्कर्ष वर्मा ने 34 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

मुजफ्फरनगर सीट: बीजेपी नेती संजीव बालियान को इस सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा है। उनको सपा के हरेंद्र सिंह ने 24 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

मोहनलालगंज सीट: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को समाजवादी पार्टी ने कैंडीडेट ने हरा दिया है।

चंदौली सीट: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ भी चुनाव हार गए हैं, उनको सपा को हाथों हार मिली है।

कूचबिहार सीट: केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को टीएमसी कैंडीडेट ने चुनाव हरा दिया है। उनको 39 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिली।

नीलगिरी सीट: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को डीएमके के ए राजा ने शिकस्त दी. उनको 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया गया.

      About team HNI

      Check Also

      उत्तराखंड: प्रेमिका के घर पर फंदे से लटका मिला प्रेमी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

      हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक का शव …

      Leave a Reply