Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / लोकसभा चुनाव से पहले इस पूर्व मंत्री की पुत्रवधू ने भी कांग्रेस को किया टाटा बाय-बाय

लोकसभा चुनाव से पहले इस पूर्व मंत्री की पुत्रवधू ने भी कांग्रेस को किया टाटा बाय-बाय

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बता दें कि शुक्रवार को पूर्व विधायक मालचंद व विजयपाल सजवाण भी कांग्रेस छोड़ चुके।

माना जा रहा है कि अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं। मिस इंडिया अनुकृति पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने देहरादून, लैंसडौन पौड़ी क्षेत्र की करीब दस हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply