Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में लव जिहाद का मामला, नदीम ने नवीन बनकर की हिन्दू युवती से शादी, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में लव जिहाद का मामला, नदीम ने नवीन बनकर की हिन्दू युवती से शादी, मुकदमा दर्ज

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नदीम नाम के युवक ने अपना नाम बदलकर ‘नवीन’ रख लिया और हिंदू युवती से मंदिर में शादी कर ली। आरोप है कि नदीम ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे चंद्रबनी गौतमकुंड मंदिर में शादी की। मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक मुस्लिम समुदाय के युवक नदीम ने अपना नवीन बताकार हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम संबंध के चलते दोनों ने चन्द्रबनी गौतमकुंड मन्दिर मे जाकर विवाह कर लिया। शादी करने के बाद गंगा उद्वार सेवा समिति ने उन्हें विवाह का प्रमाण पत्र भी दिया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शादी के कुछ समय बाद जब युवती को भनक लगी कि उसकी शादी जिस युवक से हुई को नवीन नहीं बल्कि नदीम है तो वापस अपने घर आ गई। युवती ने इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी। युवती के परिजनों ने हिंदू परिषद को इस मामले की जानकारी दी, हिंदू परिषद के युवकों ने पुलिस प्रशासन में नदीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी नदीम के खिलाफ आधार कार्ड में हेराफेरी, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने, धोखाधड़ी करने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी नदीम के अलावा इस मामले में दो युवतियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले से भी शादीशुदा है आरोपी नदीम

पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी नदीम पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार शादी में गवाह बनी रितिका और सुलक्षणा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी नदीम ने इन दोनों युवतियों को शादी में गवाह बनने के लिए ₹10000 दिए गए थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …