Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / योगी को दूसरा झटका : कैबिनेट से एक और मंत्री का इस्तीफा

योगी को दूसरा झटका : कैबिनेट से एक और मंत्री का इस्तीफा

  • वन मंत्री दारा सिंह ने कहा- किसानों और दलितों की उपेक्षा से आहत

लखनऊ। आज बुधवार को योगी आदित्यनाथ को एक और झटका लगा है। योगी मंत्रिमंडल से एक और मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वन और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह ने आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि दलितों, किसानों और बेरोजगारों की उपेक्षा के साथ ही वह पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे भी वे आहत हैं। खबर है कि दारा सिंह को चार्टर्ड प्लेन से तुरंत दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी सपा का दामन थामने वाले हैं। दारा सिंह ने 2017 चुनाव से पहले बसपा छोड़कर कर भाजपा का दामन था। अभी तक मऊ के मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply